भागलपुर: जीरोमाइल थाना क्षेत्र के शिव गंगा अपार्टमेंट, बाबूपुर मोड़ के पास ट्रक की ठोकर से एक साइकिल सवार युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सबौर पीएचसी पहुंचाया गया। साथ ही लोगों ने ट्रक व चालक को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

हालांकि जख्मी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक नवटोलिया चौका गांव के अधिवक्ता श्रीपति मंडल के पुत्र हरिशंकर भारती बताया गया है।घटना की सूचना पर सबौर एवं जीरोमाइल थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जीरोमाइल पुलिस ने ट्रक व पूर्णिया निवासी चालक रंजीत सिंह को अपने कब्जे में ले लिया है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की पड़ताल कर प्राथमिकी दर्ज की ली जाएगी। वहीं पिछली घटना से सबक लेते हुए दोनों थाने की पुलिस ने सबौर और जीरोमाइल के बीच ट्रक परिचालन पर रोक लगा दिया। लोगों को समझाने-बुझाने के बाद जब स्थिति पूरी तरह सामान्य हुई तो ट्रकों की आवाजाही शुरू करवा दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *