भागलपुर: भागलपुर से समाचारपत्र लेकर जा रही एक गाड़ी झारखंड के दुमका जिले के जामा के पास सोमवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद उनके शव घटना स्‍थल पर बिखर गए।

जानकारी के अनुसार देर रात भागलपुर से समाचारपत्र लेकर एक गाड़ी दुमका के लिए चली। सोमवार की सुबह करीब छह बजे गाड़ी घुमावदार मोड़ पर पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना का कारण तेज र फ्तार के कारण गाड़ी का अनियंत्रित हो जाना बताया जा रहा है।

दुर्घटना में ड्राइवर और खलासी सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों को दुमका अस्पताल लाया गया है।

6 मृतकों की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र से हुई है, नाम और पता इस प्रकार है।

1. काजू शेख, बर्धमान,पश्चिम बंगाल
2. शिवनाथ देहरी, काठीकुंड, दुमका
3. सुन्दर लाल
4. गोविंद साह, ड्राइवर, बांका, बिहार
5. शिव कुमार, कसबा, पूर्णिया, बिहार
6. नवीन कुमार सिंह, कड़हलबील, दुमका

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *