15 फरवरी को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। जनवरी में पूर्णिमा के दिन पड़े चंद्र ग्रहण के बाद अमावस्या को सूर्य ग्रहण पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक है। यह ग्रहण दक्षिणी अमेरिका उरुग्वे और ब्राजील में देखा जाएगा। हालांकि कहा जा रहा है कि ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं और इस दौरान कुछ कामों को करने की मनाही होती है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समयानुसार, यह सूर्य 15 फरवरी की रात 12 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और सुबह चार बजे ग्रहण का मोक्ष होगा। लेकिन बताया जा रहा है 15 फरवरी को सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा

इस दौरान इन बातों का रखें ध्यान

सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के बाद गरीबों में अन्न या अपनी राशि के अनुसार दान करना चाहिए।
ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और पूजा पाठ करना चाहिए। इसके अलावा काटना सिलना उन्हें बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *