नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र केे बलाहा एन एच 31 पर मंगलवार को आवासीय जमीन बिवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों के अनुसार बसोबास जमीन पर जिल के पेड़ काटने के दौरान सुबह में गणेश यादव एवं अभय यादव के बीच बिवाद हो गया. बढते बढते मामला मारपीट पर आ गया

जिसमें दोनों पक्षों की और से जमकर लाठी डंडे बरसे.दोपहर बाद दोनों और से गोलीबारी होने लगी जिसकी सूचना ग्रामीणों ने भवानीपुर थानाध्यक्ष को दुरभाष पर दी.मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल पर से दोनों पक्षों के दो दो लोगों को हिरासत में लिया.

व तीन कारतुस बरामद किया. वहीं थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया की दोनो पक्षो मे आपसी विवाद था मुखिया एवं अन्य लोगो के पहल पर दोनो पक्षों को समझा दिया गया है.गोलीबारी से इनकार किया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *