नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी गांव में सोमवार को नशे में धुत्त देशी कट्टा लहराने मामले में गिरफ्तार युवक सुमित कुमार उर्फ बमबम मालाकार को मेडिकल व ब्लड जाँच कराकर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया गया गिरफ्तार युवक नवंम्बर माह में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का फरार आरोपी था.

जो जमीन बिवाद को लेकर दिगंम्बर मालाकार व श्रवण मालाकार के बीच बिवाद को लेकर घर में घुसकर हत्या की नियत से जानलेवा हमला किया था जिसमें पुर्व उपसरपंच गजेंद्र शर्मा,श्रवण मालाकार सहित दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे.उसी कांड के प्राथमिकी उठाने मामले में दिगंम्बर मालाकार , बमबम मालाकार हथियार का भय दिखाकर केश उठाने की धमकी देने पहुंचे थे लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बमबम को जकड़ कर कमरे में बंद कर दिया

जबकि दिगंम्बर बुल्लैट छोड़ अन्य लोगों के साथ चकमा देकर भागने में सफल रहे.मामले को लेकर गजेंद्र शर्मा ने चार नामजद सहित पाँच अज्ञात के विरुद्ध जातिसूचक गालीगलौज, रंगदारी, हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया कांड का अनुसंधानकर्ता अनि अनिल सिंह को बनाया गया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *