पटना : एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान से बेंगलुरु जाने वाले 45 वर्षीय एक व्यक्ति को देख एयरपोर्ट प्रबंधन का ध्यान उस पर चला गया। वेशभूषा से लग रहा था कि वह ट्रेन में भी जनरल बोगी से यात्रा करता होगा। उसके साथ बेटी की उम्र की एक लड़की भी थी जो काफी डरी-सहमी थी। एयरपोर्ट मैनेजर ने पहली ही नजर में भांप लिया कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। तत्काल दोनोंं से पूछताछ शुरू हुई। लड़की काफी घबराई हुई थी। पूछताछ होते ही रोने लगी। उसके साथ खड़ा आदमी भागने की कोशिश करने लगा तो उसे पकड़ लिया गया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

पूछताछ के क्रम में लड़की ने बताया कि वह बेगूसराय की रहने वाली है। साथ में चल रहा व्यक्ति उसका चचेरा जीजा सिकंदर है। उसकी चचेरी बहन से उसकी शादी हुई है। उसके दो बच्चे भी हैं। सिकंदर बेंगलुरु में ही टाइल्स मिस्त्री के रूप में काम करता है। उसकी मां की मौत हो गई है। बाद में उसके पिता ने अपने से काफी कम उम्र की लड़की से शादी कर ली। सौतेली मां काफी प्रताडि़त करती है। उसे बार-बार घर से भागने को कहती हैं। मारपीट करती है।

जीजा ने हमदर्दी दिखाई तो बहन ने विरोध करना शुरू कर दिया। बाद में जीजा ने बहन एवं मां को भी पटा लिया। मंगलवार सुबह जबरन मां ने ही घर से भगा दिया था जीजा के साथ। वह बस से पटना पहुंची थी। फिर ऑटो रिजर्व कर वे लोग एयरपोर्ट पहुंचे थे।

एयरपोर्ट प्रबंधन की मानें तो बोर्डिंग करते समय ही दोनों पर संदेह होने लगा था। जब सिकंदर की पत्नी से बात की गई तो उसने क्षुब्ध होकर कहा कि दोनों को भागने दें, मुझे कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है। सिकंदर की मां ने बताया कि उसका बेटा होली के बाद से घर आया ही नहीं है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने दोनों को सीआइएसएफ के हवाले कर दिया। बाद में सीआइएसएफ ने उसे एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। सीआइएसएफ के अधिकारियों की मानें तो सिकंदर का संबंध लड़की की सौतेली मां से भी है। वह किसी कीमत पर इस लड़की से शादी नहीं करता।

स्थिति को देखने से लग रहा था कि सिकंदर कहीं लड़की को बेचने तो नहीं जा रहा है। उसके रहन-सहन व वेशभूषा से लग रहा था कि वह किसी के दिए गए टिकट से बेंगलुरु तक की यात्रा कर रहा है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है।

सिकंदर से जब उसकी चचेरी सास की शिकायत की गई तो उसने जबरदस्त विरोध किया। इससे साफ पता लग रहा था कि चचेरी सास से उसका कहीं न कहीं से कोई संबंध अवश्य ही है। एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों के माता-पिता को बुला लिया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights