भागलपुर :  सूबे के राज्यपाल सत्यपाल मलिक शुक्रवार को विक्रमशिला महाविहार का भ्रमण करेंगे। राज्यपाल पटना से हेलीकॉप्टर से 10.30 बजे रवाना होंगे और 11.15 बजे एनटीपीसी में बने हेलीपैड पर उतरेंगे।

यहां से वे मानसरोवर गेस्ट हाउस जाएंगे। 12.15 बजे सड़क मार्ग से वे विक्रमशिला महाविहार के लिए रवाना होंगे। 12.30 बजे से 1.30 बजे तक राज्यपाल प्राचीन विक्रमशिला का भ्रमण करेंगे।

1.30 बजे राज्यपाल एनटीपीसी के लिए रवाना हो जाएंगे। 1.55 बजे राज्यपाल हेलीकॉप्टर से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का दौरा शुरू हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *