नवगछिया : महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर तेतरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शिव बारात का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने भगवान शिव और शिव रात्रि की महिमा का बखान किया.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 394
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन के लिये समस्त ग्रामीण धन्यवाद के पात्र हैं. मौके पर मुखिया रविंद्र कुमार दास, जदयू जिला अध्यक्ष चंदन कुमार राय, जदयू जिला कार्यकारिणी सदस्य सिया लाल चौधरी, त्रिपुरारी राय एवं भाजपा जिला महामंत्री किसान मोर्चा संजीव सिंह उर्फ झाबो दा मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

