नवगछिया : महाशिवरात्रि के मौके पर नवगछिया के गोपाल गौशाला स्थित जगत पति नाथ महादेव मंदिर एवं नवगछिया नया टोला में स्थापित भगवान भोले एवं माता पार्वती के प्रतिमाओं का विसर्जन संध्या समय धूमधाम से किया गया.

इस अवसर पर जगतपति नाथ महादेव मंदिर में स्थापित भगवान भोले की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस नगर क्षेत्र में भ्रमण के बाद स्थानीय गौशाला पोखर में विसर्जित किया गया.

विसर्जन जुलूस के दौरान श्रद्धालु डीजे में बजने वाले भगवान भोले के गीतों पर खूब झूमे. विसर्जन के दौरान नवगछिया पुलिस भी लगातार गस्त करती नजर आई. भक्त मंडल के सदस्य किशन साह, रणजीत भगत, मदन भगत, अमर गुप्ता, राजेश सराफ, संतोष साह, सन्नी भगत, शलेन्द्र गुप्ता, राहुल कसेरा, पुष्पेश पंकज और विक्की शर्मा मौजूद थे .

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *