मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक आदिवासी समाज की महापंचायत ने अपने समाज की लड़कियों और महिलाओं पर मोबाइल फोन के उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। महापंचायत के अध्यक्ष बेसराम आदिवासी ने बताया कि आगरा और विजयपुर इलाके के 52 गांवों के पंच 27 जनवरी को जिले में देवरी इलाके में हुई बैठक में शामिल हुये थे। इस बैठक में समाज को सुधारने के लिये कई उपाय किये गये हैं।

उन्होंने बताया कि सहरिया आदिवासी समाज की महापंचायत ने अपने समाज की महिलाओं और लड़कियों पर मोबाइल फोन के किसी भी तरह के उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी है। महापंचायत के जारी किये गये फरमान में कहा गया है कि इसका उल्लंघन करने वालों पर 1100 रूपये का जुर्माना लगाया जायेगा।

हालांकि, महापंचायत ने सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली समाज की महिलाओं को मोबाइल फोन के उपयोग की छूट प्रदान की है। उन्होंने बताया कि महापंचायत के आदेश के प्रत्येक गांव में पालन को सुनिश्चित करने के लिये समाज ने 10-12 लोगों की एक निगरानी समिति भी बनाई है।

बेसराम ने बताया कि इसके अलावा विवाह समारोह में डीजे बजाने और समाज के लोगों पर मदिरा सहित किसी भी प्रकार का नशा करने पर भी प्रतिबंध लागू किया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *