नवगछिया : रंगरा ओपी क्षेत्र के रंगरा चौक एन एच 31 के पास बस से उतर के गांव जाने के क्रम में रंगरा पुलिस ने 30 बोतल विदेशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक रंगरा ओपी क्षेत्र के रंगरा निवासी कारे मंडल के पुत्र बोकू मंडल है.
रंगरा ओपी प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक चंडीगढ़ से शराब लेकर आ रहा था. रंगरा चौक पर वह बस से कत्थक रंग के बैग में शराब लेकर उतरा था.

संदेह होने पर गश्त कर रहे पुलिस गाड़ी ने युवक का बैग जांच किया तो बैग में 30 बोतल 750 एम एल की 30 शराब की बोतल बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को गुरुवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा.


