नवगछिया : एसीजेएम 2 संतोष कुमार पर मॉर्निग वॉक के दौरान दो युवकों ने हमला बोल दिया, हालाँकि वहां मौजूद एसीजेएम 2 संतोष कुमार के बॉडी गार्ड ने हमला करने वाले युवकों को पकड़ने की कोशिश की पर वो भागने में सफल हो गया।
Total Downloads: 395
एसीजेएम संतोष कुमार की तरफ से नवगछिया थाना में आवेदन दिया गया है वहीँ नवगछिया के एसपी पंकज कुमार ने बताया की जब एसीजेएम 2 संतोष कुमार मॉर्निग वॉक कर रहे थे तभी ट्रैक पर दो युवक पहले से टहल रहा था तब जज ने उसे ट्रैक से हटने को कहा पर युवकों ने ट्रैक से हटने से मना कर दिया।

जिसके बाद एसीजेएम 2 संतोष कुमार ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर दी जिसके बाद दोनों युवक वहां से भाग निकला। वही जज पर हमले के बाद नवगछिया कोर्ट के सभी वकील आज सभी न्यायिक काम को ठप रखा। फ़िलहाल इस मामले पर सभी बाइट देने से बचते नजर आये।
पूरी खबर के लिए बने रहे

