नवगछिया : बिहार पुलिस द्वारा मनाए जा रहे हैं पुलिस सप्ताह के अवसर पर रंगरा पुलिस द्वारा एनएच 31 सड़क मार्ग पर “रन फॉर पीस” दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें थाना क्षेत्र के रंगरा चौक से लेकर कुमादपुर चिमनी भट्ठा तक थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लगभग 200 युवकों ने दौर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

प्रतियोगिता में शामिल युवकों में से प्रथम’ द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी से विजयी प्रतिभागियों को सहायक अवर निरीक्षक गिरीश तिवारी एवं उपेंद्र मुखिया ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया. जबकि इसके अलावा लगभग एक दर्जन युवकों को कलम, कॉपी देकर प्रोत्साहित किया गया.

इस मौके पर सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र मुखिया, ठाकुर साह , उप प्रमुख, रंगरा चौक, प्रवीण कुमार पंकज उर्फ पवन यादव, सहोरा पंचायत के सरपंच, नंदन यादव, क्षेत्र के वरिष्ठ किसान, वेदव्यास चौधरी के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *