नवगछिया :- रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटरिया रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे गड्ढे में यात्रियों से भरी एक टेंपो पलट जाने से एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दुर्घटना में एक अन्य गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे मायागंज रेफर कर दिया गया. मगर अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और उनकी भी मौत हो गई.

दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंची रंगरा पुलिस द्वारा दुर्घटना के शिकार हुए लगभग आधे दर्जन घायल लोगों को रंगरा स्थित प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उनके गंतव्य स्थान तक भेज दिया गया. दोनों मृतका एवं घायल में से सभी अधिकांश महिला यात्री शामिल थी. दुर्घटना की शिकार हुई मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के तिनटंगा दियारा पंचायत अंतर्गत उसरैहीया गांव निवासी कारे लाल पासवान की 50 वर्षीय पत्नी शीला देवी एवं नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी नंदकिशोर मंडल की 55 वर्षीय पत्नी चंद्रकला देवी बताई जाती हैं.

वहीं दूसरी ओर घायलों में मुख्य रूप से गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी तारणी मंडल की 35 वर्षीय पत्नी, रुकमा देवी, रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर निवासी मोसमात रंजू देवी एवं उनका 10 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, एवं मृतका शीला देवी की 15 वर्षीय पुत्री सिंपी कुमारी शामिल हैं. शेष अन्य दो तीन लोगों को आंशिक रूप से चोटें आई है. जिसे रंगरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया. मिली जानकारी अनुसार मृतका शीला देवी खगरिया से अपना इलाज करवा कर पैसेंजर ट्रेन से कटरिया स्टेशन पर उतरी थी.

वहां से वह स्टेशन के समीप लगे टेंपो पर सवार होकर अपने घर उसरैहीया लौट रही थी. जबकि एक अन्य मृतका चंद्रकला देवी अपने राघोपुर स्थित घर से चलकर खरीक स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर कटरिया स्टेशन उतर कर वहां से गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया स्थित अपनी बेटी के यहां जाने के लिए उसी टेंपो पर सवार हुई थी. मगर स्टेशन चौक से टेंपो खुलते हैं हादसे का शिकार हो गई और दोनों की मौत हो गई.

दोनों महिला यात्री की मौत के बाद रंगरा पुलिस द्वारा दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल भेजा गया जहां पोस्टमार्टम के बाद सबको परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं दूसरी ओर दोनों मृतका के मौत की सूचना मिलते हैं दोनों के परिजन नवगछिया स्थित अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में दोनों मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों के रुदन क्रंदन के चित्कार से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *