नारायणपुर- भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 भगवान पेट्रोल पंप के पास खगड़िया से पुर्णिया जा रहे बाईक सवार खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चम्मनटोला निवासी माइक्रो फाइनेंस कर्मी भरत भुषण यादव व मधुरापुर बाजार से घर जा रहे खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के बीरबास निवासी राजैश शर्मा की बाईक आमने सामने टक्कर मारने से दोनो की बाईक सहित बाईक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
Total Downloads: 105
मौकै पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस के सअनि मानकेशवर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे व जख्मी बाईक सवार को इलाज के लिए नारायणपुर चौक के पास पीएचसी के डा. आँनंद मोहन के प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया.

थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि दोनों जख्मी के परिजनों को दुरभाष से सुचना दे दी गई है. डाक्टर ने बताया कि दोनों जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए जे एल एम एन सी एच भागलपुर रेफर किया गया है.

