नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 लक्ष्मी होटल के समीप बुधवार को नवगछिया जिरो माइल तरफ से आ रही अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली निवासी बांधू नारायण की पत्नी 60 वर्षीय वृद्ध रुक्मिणी देवी को धक्का मार दिया.
Total Downloads: 394
ट्रक के धक्के से वृद्ध महिला गंभीर रुप से घायल हो गई. घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को बेहतर उपचार हेतु भागलपुर मायागंज अस्पताल में रेफर किया गया.

वहीं घायल महिला रुकमणी देवी ने बताया कि वह सुबह अपने घर से नवगछिया बस से आ रही थी. बस से उतरने के बाद बाजार जाने के क्रम में एनएच 31 को पार करने के क्रम में अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।इस दुर्घटना में महिला का दोनों पैर टूट गया है.

