नवगछिया : होली त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने पूरे अनुमंडल में एक मार्च से चार मार्च तक धारा 144 लागू किया है. इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है. एसडीओ ने कहा कि त्यौहार के मौके पर नशे की हालत में चलने फिरने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

– सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

– होली त्यौहार को लेकर पूरे अनुमंडल में धारा 144 लागू

इसके अलावा होली के अवसर पर सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. सोशल मीडिया पर इसी प्रकार के अफवाह तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले भड़काऊ संदेश देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एसडीओ ने कहा कि होली के अवसर पर किसी प्रकार के अग्नि शास्त्र या अन्य घातक हथियार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. त्यौहार के मौके पर डीजे में अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी. क्षेत्र में किसी प्रकार के प्रतिकूल स्थिति के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *