मामला भागलपुर जिले का है। यहां बिजली विभाग इन दिनों बढ़े बिजली बिलों को लेकर चर्चा में है। हर उपभोक्ता निगम और सरकार को कोस रहा है। बढ़े बिलों को देखकर आम आदमी की नींद उड़ी हुई है। दरअसल, मधुसूदनपुर थानाक्षेत्र दुधेला मिर्जापुर नयाटोला में गैना लाल ने जब अपना बिजली बिल देखा तो उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि विभाग ने गैना लाल को तीन माह का बिजली बिल 29 लाख भेज दिया, जिसे देखकर वृद्ध को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने मधुसूदनपुर थाने में कर्मचारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने जांच की बात कही है।

मृतक के बेटे की माने तो उनके पिता आटा चक्की चलाते थे। कुछ दिनों पहलों बिजली विभाग ने तीन माह का बिजली बिल 29 लाख भेज दिया। जिसकी माफी के लिए उन्होंने विभाग में गुहार भी लगाई फिर भी कुछ नहीं हुआ। उनपर विभाग बिजली बिल के भुगतान का दबाव बनाया जा रहा था। जिस कारण उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *