Total Downloads: 105
यह घटना कटिहार के नगर थाना इलाके के पुरानी बाटा चौक इलाके की है। जहां फ़िल्मी स्टाइल में गहने लूटते एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बताया जाता हैं कि स्थानीय हीरा पन्ना ज्वेलर्स में एक व्यक्ति शादी की बात कहकर दुकानदार से सोने की चेन, अंगूठी और अन्य कीमती सामान पैक करवाया और फिर जब पेमेंट देने की बारी आई तो काउंटर पर पिस्टल रख दिया

दुकानदार उसे बातों में फंसाकर हल्ला बोल दिया। इतने में लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दिया। पीड़ित दुकानदार विनय गुप्ता ने बताया कि बदमाश , ग्राहक बन दुकान में घुसे थे। जिसपर उन्होंने ऑन डिमांड गहने उसे दिये लेकिन पेमेंट की जगह पिस्टल देख भौचक रह गया। किसी तरह हिम्मत जुटाई और फिर पकड़ में आया बदमाश लेकिन इस आपाधापी में उक्त गहने और पिस्टल आरोपी ने बाहर की ओर फेंक दिये। जो संभवतः आरोपी के दूसरे सहयोगी, जो हेलमेट पहना खड़ा था , लेकर भाग खड़ा हुआ। उन्होंने बताया कि दस लाख के गहने उसने पैक कराये थे।
कटिहार नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अपना नाम निखिल और घर पटना बता रहा हैं। मामले की छानबीन की जा रही हैं और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा हैं, जल्द ही बदमाश कानून के शिकंजे में होंगे

