गोपालपुर : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गाँव में जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज पीएचसी गोपालपुर में पुलिस की मौजूदगी में कराया गया. दोनों पक्षों द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया गया है .एक पक्ष के अमरेन्द्र कुँवर ने अपने आवेदन में लिखा है

कि मैं अपनी जमीन में कार्य करवा रहा था कि दूसरे पक्ष के गौरीशंकर कुँवर व उसके अन्य परिजनों ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया तथा बचाने आये मेरे परिजनों के साथ भी मारपीट किया. दूसरे पक्ष के गौरीशंकर कुँवर ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरे घर के निकट मेरी जमीन पर जेसीबी की आवाज सुनाई देने पर जमीन देखने गये तो देखा

कि अमरेन्द्र कुँवर वगैरह जेसीबी से मेरी जमीन पर लगे वृक्ष को उखाड रहा है.मना करने पर हमलोगों को मारपीट कर घायल कर दिया. गोपालपुर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों द्वारा उक्त जमीन को अपना बताते हुए मारपीट कर घायल करने का आवेदन दिया गया है. आवेदन के आलोक में विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *