नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडों संघ के तत्वावधान में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को उच्च विद्यालय लत्तीपाकर धरहरा में हुआ. शिविर के कोच फाइटर जेम्स थे. शिविर में पचास छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया. इस अवसर पर प्रचार्य वृजभूषण राम, कुमारी विजया सिंह, मनोज कुमार, खेल शिक्षक मो गुलाम मुस्तफा, कनकलता, संजीव कुमार, ब्रजेश झा, संजय सिंह, मो जहांगीर, राजाराम, राम स्वरूप, निधि कुमारी, राजीव कुमार, विनीत कुमार, बबीता साह, शैलेंद्र कुमार आदि थे.

