नवगछिया : इस्माइलपुर थानाक्षेत्र के मेवदास टोला से अपहृत लड़की को इस्माइलपुर पुलिस ने बरामद कर लिया है. मालूम हो कि छः मार्च को लड़की की हत्या या बेचने की नीयत से अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया था.
Total Downloads: 329
इस बाबत लड़की के पिता ने इस्माइलपुर थाने में प्रथमिकी दर्ज करायी थी. प्रथमिकी में गांव के ही राजेश मंडल को नामजद किया गया था. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अपरहण का मामला पूरी तरह से गलत निकल है. युवती ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना क्षेत्र के खैरिया निवासी सुधीर यादव से वह विवाह कर चुकी है और उसके साथ शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन गुजार रही है. वह अपनी मर्जी से सुधीर के साथ गयी थी क्योंकि वह उससे प्रेम करती है. पुलिस अभिरक्षा में लड़की का न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराया गया.

