ढोलबज्जा/ नवगछिया : नवगछिया प्रखंड के ढोलबज्जा बाजार में सुभाष चौक के पास मंगलवार की देर रात भीषण आग लगी में चार दुकान व तीन घर जल कर पूरी तरह से राख हो गये हैं. जबकि दो दमकलकर्मी सहित 15 से 20 लोग घायल बताये जा रहे हैं. अगलगी की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार ने नवगछिया से दमकल वाहनों को दरवाजा के लिए रवाना किया. दमकल कर्मियों ने ही आग पर काबू पाया. आग पर काबू पाने के क्रम में दो दमकलकर्मी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
Total Downloads: 47
★ आग की चपेट में पक्का घर भी जलकर हुआ राख
★ किराना दुकान में पहले लगी आग पान दुकान में रखे पेट्रोल डीजल ने बढ़ाया दायरा
★ कबाड़ी दुकान में रखे दो सिलेंडर के फटने से आग ने लिया भयावह रूप
★ शॉर्ट सर्किट या अगरबत्ती से आग लगने की आशंका
★ देर रात आग पर कर लिया गया था काबू
★ आग बुझाने में दमकलकर्मी सहित दर्जनों लोग हुए हैं घायल
उनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. स्थानीय लोग बताते हैं कि आग लगी का कारण शार्ट सर्किट या दुकान में जलाया गया अगरबत्ती है. देर रात आग लगने से पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल था. दमकल के पहुंचने के बाद करीब 1 घंटे तक दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया. करीब 2 घंटे ढोलबज्जा बाजार आग के हवाले रहा. आग लगी में घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. ढोलबज्जा के सभी जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. देर रात तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था.

सबसे पहले संजीव साह के मिठाई दुकान में लगी आग
आग पहले संजीव साह के मिठाई दुकान में लगी. जब वे अंगीठी (चुल्हे) में कोयले डाल खाना खा रहे थे. तभी चुल्हे से चिंगारी निकल कर बगल के पान दुकान में रखे पेट्रोल में पकड़ लिया. पेट्रोल में आग पकडते हीं उसकी लपटें काफी तेज हो गई. आसपास मौजूद दुकानदार व अन्य लोगों के चिल्लाने पर जब तक लोग पहुंचते तबतक दुकान में रखे दो गैस सिलेंडर में भी आग लगने से ब्लास्ट हो गए. जहां आग पर काबू पाना और मुश्किल हो गए. आग की लपटें इतनी तेज होती गई कि उस पर काबू पाना किसी का हिम्मत नहीं हो पा रही थी.
उसके बाद बगल के संजय राम फर्नीचर दुकान व शंकर कवाडी दुकान में चिनगारी पकड़ ली. आग जब एक के बाद एक दुकान की ओर तेजी से बढने लगे तो मौके पर पहुंचे मुखिया राजकुमार मंडल व विकाश कुमार के साथ दर्जनों ग्रमीणों की मदद से दो जेनरेटर व दस पानी पम्प मोटर चलाकर पानी छिडक किसी तरह आग पर काबू पाया गया. सोनू जयसवाल ने बताया फोन करने के एक घंटा देर से करीब 11:10 बजे को आग बुझाने वाली दमकल यानि अग्निशमन पहुंची. समय पर आता तो कुछ दुकानें जलने से बच जाती. आग लगी में लाखों की संपत्ति नुकसान होने की बात कही जा रही है.

