नवगछिया : तीन तलाक बिल के विरोध में मंगलवार को नवगछिया में मुस्लिम महिलाओं के द्वारा मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। अनुमंडल स्तरीय मौन जुलूस में पूरे अनुमंडल के सभी सातों प्रखंड से बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। नवगछिया में दो स्थानों से मौन जुलूस निकाला गया। सुबह आठ बजे से जहां बिहपुर, नारायणपुर, खरीक एवं नवगछिया के पकरा, उजानि, मनियामोर, सिमरा की महिलाएं जी बी कॉलेज के मैदान में एकत्रित हुए।
नवगछिया के जीबी कॉलेज व मुमताज मुहल्ला से निकला मौन जुलूस
– मौन जुलूस में अनुमंडल की हजारों की संख्या में महिलाओं ने लिया भाग
– तख्ती पर स्लोगन लिख महिलाएं जाता रही थी विरोध
वहीं गोपालपुर, रंगरा, इस्माईलपुर एवं नवगछिया नगर पंचायत के मुस्लिम महिलाएं मुमताज मोहल्ला में एकत्रित हुई। सुबह दस बजे दोनों स्थानों से महिलाएं कतारबद्ध होकर तख्ती पर तीन तलाक बिल औरतों के खिलाफ है। तीन तलाक बिल वापस लो। इस्लामी सरियात में हस्तक्षेप बर्दास्त नहीं। दिखते हुए हुए नवगछिया अनुमंडल कार्यालय की ओर प्रस्थान किया। मौन जुलूस नवगछिया बाजार के स्टेशन रोड, मेन रोड, गौशाला रोड, मकनपुर चौक होते हुए अनुमंडल कार्यालय के मैदान में जमा हुए।

इसके बाद महिलाओं का एक शिष्टमंडल नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार को अपना ज्ञापन सौंपा। जुलूस के दौरान जगह जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी मुस्तैद थे। नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन , थानाध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु जुलूस के साथ पैदल मार्च करते हुए अनुमंडल कार्यालय तक पहुंचे।

एसडीओ को ज्ञापन सौंपने के बाद पुलिस पदाधिकारी महिलाओं का जत्था जबतक प्रस्थान नहीं किया पुलिस अनुमंडल कार्यालय में मुस्तेद रही।
नवगछिया अनुमंडल की तमाम मुस्लिम महिलाओं के द्वारा तालाक बिल के खिलाफ हजारों की संख्या में एक विशाल मौन जुलूस निकाला गया. महिलाओं को इक्कठा होने के लिए क्रमशः दो सेंटर जीबी कालेज नवगछिया और मुमताज मोहल्ला बनाया गया था, जहां पर पूरे अनुमंडल महिलाएं जमा हुईं.
दोनों सेंटर से 10:30 महिलाओं का मौन जुलूस निकल कर महाराज जी चौक पर मिलकर एक साथ थाना रोड, मदन अहिल्या कालेज और मकनंदपुर चौक होते हुए अनुमंडल परिसर में दाखिल हुईं जहां पर लगभग 1 बजे महिलाओं की एक शिष्टमंडल जिसमें क्रमशः मेहर असद, कुरैशा खातुन, मुस्सरत तब्बसुम, शमां परवीन, शगुफ्ता परवीन और शाइस्ता सुल्ताना ने अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपी. जुलूस का नेतृत्व मुख्य रूप से मुफ्ती अब्दुल गफूर, हाजी सैयद अहमद साहब, मो शाहिद रजा, इकराम सोनी, मो मोहिउद्दीन, शानू जमां, मो शमीम, मो अनवर, मो नईम, मो फिरोज, मो इसराफिल, शयान जमां, मो सलाउद्दीन, मो जमाल इत्यादी लोगों ने किया.


