नवगछिया : नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने गुरुवार को नवगछिया बस स्टैंड एवं नवगछिया बाजार के के दर्जनों चाय एवं पान के दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान उन्होंने दो दुकान से छोटे छोटे पुरिया में लगभग ढाई सौ ग्राम गांजा बरामद किया. गांजा बरामदगी के बाद पुलिस में दोनों दुकानदार को मौके से गिरफ्तार भी कर लिया.

– एसडीपीओ नवगछिया बस स्टैंड स्थित चाय एवं पान दुकानों में की छापेमारी

– दो दुकान से ढाई सौ ग्राम गांजा हुआ बरामद

– छोटा छोटा पुरिया बनाकर दुकानदार बेच रहा था गांजा

गिरफ्तार लोगों में परबत्ता थाना क्षेत्र के साहू परबत्ता निवासी वीरेंद्र साहू एवं नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मुहल्ला निवासी उपेंद्र पासवान शामिल हैं. एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि नवगछिया में पान एवं चाय दुकान की आड़ में गांजा की बिक्री की जाती है. सूचना के आधार पर नवगछिया बस स्टैंड के पास से उपेंद्र साहू के दुकान से 30 पुरिया गांजा एवं नवगछिया महाराज जी चौक के पास उपेंद्र पासवान की दुकान से 20 पुरिया गांजा बरामद किया गया.

गांजा बरामदगी के मामले में नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों को गांजा कहां से उपलब्ध कराया जा रहा है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *