नवगछिया : नवगछिया के कुख्यात अपराधियों पर नवगछिया पुलिस प्रशासन की नजर काफी सख्त है. नवगछिया पुलिस द्वारा पुलिस जिले के कुख्यातों की सूचित तैयार कर सीसीए 12 के तहत कार्रवाई में जुट गई है. रंगरा ओपी थाना क्षेत्र के सधवा निवासी कुख्यात अपराधी भगता मंडल पर सीसीए 12 के तहत कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया है. जबकि कई अपराधी की सूची प्रशासन की नजर में है.

– पुलिस प्रशासन स्तर से कार्रवाई को लेकर तैयारी शुरू

– रंगरा के कुख्यात भगता मंडल का सीसीए 12 के लिए भेजा गया प्रस्ताव

– कई कुख्यात अपराधियों की सूची है प्रशासन के नजर में

– कुख्यातो की कुंडली निकलने में जुट गई है नवगछिया पुलिस

– थानाध्यक्षो से एडीपीओ ने मांगी कुख्यातो अपराधियों की सूची

उन अपराधियों के अपराध की कुंडली पुलिस प्रशासन निकालने के लिए जुटी हुई है. नवगछिया एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि कुख्यात अपराध कर्मी भक्ता मंडल का सीसीए 12 के तहत प्रस्ताव भेजा जा चुका है. जबकि गोपालपुर थाना क्षेत्र के लत्तरा निवासी कुख्यात अपराधी छोटू यादव, झंडापुर के तिहरे हत्याकांड के आरोपी झंडापुर निवासी बाले राय का सीसीए 12 के लिए रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है.

वहीं रंगरा के भवानीपुर निवासी कुख्यात कुमोदी यादव, नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा निवासी मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह की अपराध का डिटेल निकाल रही है. सीसीए के दायरे में आने पर इन लोगों पर भी सीसीए 12 का प्रस्ताव भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी थानाध्यक्षो को भी अपने अपने क्षेत्र के कुख्यात अपराधियों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा पी एम एल ए का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा. इसको लेकर भी तैयार चल रही हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *