खरीक प्रखंड की ढोड़िया दादपुर पंचायत के कालूचक कोसी घाट पर नहाने के दौरान कालूचक निवासी मनोज यादव उर्फ मुन्ना का 14 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार एवं इसी गांव के अखिलेश यादव की 13 वर्षीय पुत्री जूली कुमारी की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से मनीष का शव नदी से बरामद किया वहीं जूली के शव का पता शाम तक नहीं चल पाया था।

पंचायत के उपमुखिया ई. चंदन कुमार यादव समेत गांव के अन्य लोगों द्वारा शव बरामदगी के लिए नाव से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी पर पहुंची नवगछिया नदी थाना की पुलिस ने मनीष के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर कुछ बच्चे कोसी नदी में स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण दो बच्चे डूबने लगे। उसे डूबते देख किनारे बैठा मनीष पानी में छलांग लगा दी। वह एक बच्चे को बचाने में सफल रहा किन्तु जूली को बचाने के दौरान अधिक गहरे पानी एवं तेज करंट रहने के कारण बचा नहीं पाया एवं खुद भी नदी में डूब गया। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। लोगों की भीड़ घाट पर जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल थी। मनीष तीन भाई एवं दो बहन में सबसे छोटा था। जूली अपने सभी भाई बहनों में सबसे छोटी थी। गांव में दोनों का घर आसपास ही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *