नारायणपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय नगड़पारा में सोमवार को खाना बनाने के दौरान कुकर फटने से चार रसोइये घायल हो गए. चारो घायलों में नारायणपुर निवासी अमित कुमार, खरीक तेतरी निवासी दीपक कुमार, हैडकुक मुजफ्फरपुर निवासी गणेश कुमार, अररिया निवासी मुकेश कुमार जख्मी हो गए.
Total Downloads: 115
जानकारी मिली है कि कुकर के फटते ही उसमें पक रही गर्म दाल छिटककर पड़ने से रसोइये घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही नवोदय विद्यालय के उपप्राचार्य, बायो शिक्षक ,नर्स मैडम आनन फानन में नवोदय विद्यालय के डा.आँनंद मोहन के क्लनिक नारायणपुर इलाज के लिए पहुंचाया.

डा.आँनंद मोहन ने प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी को खतरे से बाहर बताया.मौके पर पहुंचे भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने पुछ ताछ की है.

