बिहार की एक लड़की भावना जैन ने ‘फेमिना मिस इंडिया 2018’ प्रतियोगिता के लिए क्‍वालीफाई किया है। इसके लिए भावना ने बीते 22 मार्च को ‘फेमिना मिस इंडिया बिहार’ की विजेता का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता कोलकाता में हुई थी। अब मिस इंडिया के लिए उनका ऑडिशन दो महीने बाद मुम्बई में शुरु होगा।

भावना पूर्णिया के व्यवसायी मनोज व मनीषा नाहर की बेटी हैं। उनकी स्‍कूली शिक्षा पूर्णिया में हुई। इसके बाद वे कोलकाता चली गईं। कोलकाता में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता में उन्‍होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

भावना अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देती हैं। उन्‍होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मनोबल बनाए रखने में परिवार ने सहायता की। अपनी इच्छाशक्ति भी साथ रही। इस कारण सफलता मिली।

विदित हो कि फेमिना मिस इंडिया 2018 के लिए बिहार से तीन फाइनलिस्ट चुनी गईं थीं। बीते 24 फरवरी को पटना के पी एंड एम मॉल में एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 प्रतियोगिता में राज्य की 80 प्रतिभागियों में भावना जैन, सिमरन सिंह तथा अंशिका सिंह का चयन हुआ था। उन्‍होंने 22 मार्च को कोलकाता में आयोजित जोनल क्राउनिंग प्रतियोगिता में शिरकत की।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *