अररिया :- देश के मुसलामानों में प्रतिभा की कमी नहीं है। एक बार फिर अररिया के ऊर्जावान युवा जीशान अली ने यह साबित कर दिया कि अररिया राजनीतिज्ञों, कलमकारों और आईएएस और आईपीएस की धरती है।फॉरबिसगंज निवासी जीशान ने इसरो के परीक्षा में 10वां रैंक प्राप्त कर रेणू और ईशा फरताब की धरती का नाम उंचा किया।साथ ही भारत के नेताओं को अपने प्रतिभा के बल अररिया को आतंकवादी का गढ़ कहने वाले को कड़ा तमाचा जड़ा। बता दें कि अररिया ने राजनीतिक क्षेत्र में मरहूम तस्लीमउद्दीन को दिया, जो अररिया से गृहमंत्री तक का सफर किया और सिमांचल के लोग यहां के गांधी मानते थे।

प्रशासनिक जगत में आईपीएस अहसान रेज़ा(डीआईजी), सालिक परवेज (आईएएस), कैशर खालिद जैसे नौजवान ने महाराष्ट्र में आईजी के पद पर सेवा करते हुए साहित्यिक क्षेत्र मे पुरे विश्व में अररिया का नाम बुलंद कर रहे हैं। कमलदाहा निवासी मशहूर साहित्यकार व पुर्व जज जुबैरूल हसन ग़ाफिल के सुपुत्र असलम हसन आईआरएस बनकर मुल्क के अंदर एक अच्छे अदीब के रूप मेंं पहचाने जाते हैं।

फिल्मी दुनिया की बात करें तो अमर आनंद ने गायिका की दुनिया में जिले का नाम रौशन कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ अररिया के लाल रेज़ा फैज़ी हास्य कलाकारी और संगीत के जरिये पुरे बिहार में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। अररिया के कई लोग विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यह ऐन वक्त होगा जब भाजपा के लोग अररिया को आईएसआई का अड्डा बता रहे हैं, तभी अररिया के जीशान अली ने इसरो के वैज्ञानिक बनकर भाजपाई लोगों को कड़ा झटका और एक तरह का तमाचा जड़ने का कार्य किया।

अररिया बीते दिनों से लगातार सुर्खियों में बना है, उसी जिले के लाल ने इसरो की परीक्षा में कमाल कर दिया। अपनी प्रतिभा की परिचय देते हुए फॉरबिसगंज शहर के दरभंगिया निवासी मोहम्मद जीशान अली ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की परीक्षा में आॅल इंडिया स्तर पर 10वां रैंक प्राप्त किया। जिसके बाद गांव में जमकर मिठाईयां बांटी जा रही है। जीशान के के पिता जहीर अंसारी और माता नसरीन जेबा अपने बेटे की इस कामयाबी पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अपनी मेहनत की बदौलत जीशान ने ना केवल जिले का बल्कि पुरे बिहार का शान बढ़ाया। इस पर हमलोगों को नाज है।जीशान की इस कामयाबी ने हमलोगों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया।

जीशान की पढ़ाई की चर्चा करें तो इंजीनियरिंग सर्विसेस की तैयारी करते हुए इसरो में सफलता हासिल करने वाले मोहम्मद जीशान अली ने 25 वर्ष की आयु में इसरो का परीक्षा दिया। जीशान ने 2008 में मैट्रिक की परीक्षा मिथिला पब्लिक स्कूल से दिया। 12वीं की परीक्षा 2010 में हमदर्द पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली से पास किया। 2015 में दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल किया। जीशान अली ने बताया कि आगामी 28 मार्च को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *