नवगछिया : लंबे समय से बीमार चल रहे रंगरा प्रखंड के प्रखंड कृषि पदाधिकारी हेमंत कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद पिछले रविवार को उनका निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड कार्यालय के तमाम पदाधिकारियों कार्यालय कर्मियों एवं प्रखंड क्षेत्र के किसानों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन की सूचना के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिल्प भवन में प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कार्यालय कर्मियों के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया.

,, प्रखंड कार्यालय कर्मियों के बीच दौड़ी शोक की लहर

,, प्रखंड के पदाधिकारियों एवं कार्यालय कर्मियों ने किया शोक सभा का आयोजन

शोक सभा के दौरान प्रखंड उप प्रमुख प्रवीण कुमार पंकज ने कहा कि हेमंत कुमार सिंह का रंगरा प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में उनका कार्यकाल काफी सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा है. उन्होंने किसानों के हित के लिए सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन बड़ी ही तत्परता एवं निष्ठा से किया. वहीं दूसरी ओर प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद ने कहा कि हेमंत कुमार सिंह मिलनसार एवं कर्तव्यनिष्ठ सरकारी सेवक के रूप में जाने जाते थे. वे किसानों की समस्या को दूर करने के लिए हमेशा अग्रसर रहते थे.

बताते चलें कि हेमंत कुमार सिंह ने रंगरा प्रखंड में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रुप में 4 वर्ष पूर्व, वर्ष 2014 में यहां योगदान किया था. पिछले वर्ष 2017 से ही कैंसर की बीमारी की वजह से जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और पटना स्थित एम्स में इलाजरत थे. पटना से खगड़िया जिले के फुलवरिया गांव स्थित उनके पैतृक घर पर लाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. शोक सभा में, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रंगरा चौक, रघुनंदन आनंद, रंगरा सी ओ, जितेंद्र कुमार राम, प्रखंड उप प्रमुख, प्रवीण कुमार पंकज, उर्फ पवन यादव, प्रखंड लोक शिक्षा समिति, के संयोजक, अखिलेश कुमार अनंत, किसान, वेदव्यास चौधरी, कृषि कार्यालय कर्मी, साजन कुमार, अरविंद यादव के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *