नारायणपुर -भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बस स्टैंड से रायपुर जाने वाली 14 नंबर सड़क के शिवालय के पास ट्रेक्टर के धक्के से सुल्तानगंज के गंगापुर निवासी प्रभुनारायण यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए.मौके पर ग्रामीणों ने जख्मी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया.
प्राथमिक उपचार के बाद डा.आँनंद मोहन ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जख्मी सुल्तान गंज से रिश्तेदार के यहाँ नारायणपुर आया हुआ था

घुमने के लिए मंदिर के तरफ निकल सड़क किनारे बैठा हुआ था तेज रफ्तार से आ रही ट्रेक्टर ने ट्रन पर धक्का मार दिया. जिससे कमर पर चक्का चढ कर निकल गया मौके पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने ट्रेक्टर को जप्त किया.


