नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के जयपुर चुहर पुरब पंचायत के वार्ड संख्या चार के बलाहा गाँव से रंजीत कुशवाहा का पाँच वर्षिय पुत्र आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या 21 के छात्र राजू उर्फ मंगल शनिवार की सुबह आठ बजे से लापता है.
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 116
आँगनबाड़ी सेविका सुमन भारती व बच्चे की माँ शीला देवी ने बताया कि गुमशुदगी को लेकर परिजन काफी खोजबीन किए साथ ही लाउडस्पीकर से रिक्सा व आँटो की मदद से आसपास के क्षेत्र में एलाँउन्स करवाया गया

किंतु कोई पता नहीं मिलने पर रविवार की सुबह भवानीपुर ओपी में आवेदन देकर बच्चे की बरामदगी को लेकर बच्चे के पिता ने गुहार लगाई है.
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

