खरीक  : आजादी के सात दशक बाद खरीक प्रखंड के कोसी पार सुदूरवर्ती पंचायत लोकमानपुर में बिजली आने से लोकमानपुर वासियों में जश्न का माहौल है. अब तक लोकमानपुर में बिजली नहीं पहुंच सकी थी. लोकमानपुर घरों में बिजली पहुंचाने की सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मूर्त रूप लेने लगी है.

गली मोहल्लों में गड़ने लगे हैं बिजली के खंभे

लोकमानपुर के गली मोहल्लों में लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए जगह-जगह बिजली के खंभे गाड़े जा रहे हैं. बिजली के तार भी जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. ग्रामीणों मोहम्मद आबिद उमेश कुमार का कहना है लोकमापुर में बिजली की आपूर्ति करने के लिए ट्रांसफर मंगाए गए हैं.

कॉलेज की कम से कम 4 ट्रांसफार्मर लोकमानपुर में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए जाएंगे. लोकमानपुर के लोगों में जश्न आजादी के 70 साल बाद लोकमानपुर में बिजली पहुंचने से स्थानीय लोगों में जश्न का माहौल है. एक दूसरे को मिठाई बांटकर जश्न मना रहे हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *