नारायणपुर – प्रखंड के जयपुर चुहर पंचायत के वार्ड संख्या 14 नारायणपुर निवासी मखरु यादव की पत्नी रीता देवी 45 की मौत बिजली के तार गाय पर गिरने से बचाने के दौरान गाय सहित महिला की मौत बिजली के झटके से हो गई.ग्रामीणों के अनुसार बिजली के खंभा (पोल) से घर ले जानेवाली तार आँधी में टुटकर गिर गया था.जिसमें बिधुत प्रवाहित हो रही थी.

गाय तार की चपेट में आकर गिड़ पड़ी.तो महिला उसे बचाने गई जिससे महिला भी ताड़ की चपेट में आकर मुर्च्छित होकर गिड़ पड़ी.जिसे परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गया. जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया. मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कनीय अभियंता अर्चना कुमारी व सीओ सह आपदा पदाधिकारी रामजपी पासवान से दुरभाष से संपर्क कर परिजनों को मुआवजे की मांग की.

वहीं मुखिया तनिशी सिंह द्वारा मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि के तहत लाभ देने की बात कही वहीं सीओ रामजपी पासवान ने बताया कि सरकारी नियमानुसार जाँचोपरांत परिजनों को पारिवारिक लाभ दिया जाएगा. वहीं मृतका के पति मखरु, पुत्र कारे,कुंदन,चंदन,रेणू, लुसी,मौसम का रो रो कर बुरा हाल था जिसे आसपास के लोग सांत्वना देने में लगे थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *