जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज देने की मांग को लेकर 25 जून को बिहार बंद किया जाएगा। वहीं, संपूर्ण क्रांति दिवस पर पांच जून को पार्टी कार्यकर्ता सभी जिला मुख्यालयों में धरना देंगे और 10 जून को रेल रोको आंदोलन होगा ।

श्री यादव रविवार को मंदिरी स्थित आवास पर प्रेस कॉफ्रेंस में यह घोषणा की। आरोप लगाया कि वर्ष 2019 और 2020 के चुनाव को लेकर धार्मिक एवं जातीय उन्माद की राजनीति की शुरुआत की जा रही है। अब रामायण सर्किट के नाम पर धार्मिक ध्रुवीकरण हो रहा है। जबकि इसके पहले रामायण के रचयिता वाल्मीकि के नाम पर सर्किट का निर्माण होना चाहिए।

उन्होंने पार्टी की कोर कमेटी की अनुशंसा पर 35 जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की जबकि प्रदेश कार्यकारिणी में 13 नये सदस्यों को शामिल किया। इसके अतिरिक्त तीन प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का भी मनोनयन किया। मौके पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने जाप की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुपति प्रसाद सिंह भी मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *