कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। तीन मासूम बच्चों संग मां ने कोशी नदी में छलांग लगा दी। हालांकि मां तो बच गई लेकिन उसके तीन मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। घटना बीते शनिवार के शाम की बतायी जा रही है।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

सोमवार की सुबह पुलिस ने खेरिया घाट कोशी किनारे से दो मासूम बच्चियों के शव को बरामद किया है। महिला नीलम देवी (28 ) पति मुकेश मंडल सा० लक्ष्मीपुर नवगछिया की रहने वाली है। कोढ़ा थाना क्षेत्र के पचमा में महिला का मायका बताया गया है। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार शनिवार की शाम महिला कोशी रेल पुल के समीप अपने दो वर्षीय बेटे एवं चार और छह वर्षीय बेटी के साथ कोशी में आत्महत्या के खयाल से छलांग लगा दी। हालांकि महिला कोसी में बहते हुये पत्थर टोला के समीप किनारे लग गयी और उसकी जान बच गयी। लेकिन उसके तीनों बच्चों कोशी नदी में डूब गये।

चुंकि महिला तैरना जानती थी इसलिए बार-बार डूबने के प्रयास के बाद भी वह बच निकली। बच निकलने के बाद वह कोशी को ही कोसते हुये रोने लगी। घाट पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और महिला को पीएचसी पहुंचाया, जहां से उपचार के बाद वह अपने परिजन के साथ अपने मायके पचंमा चली गयी। पुलिस द्वारा काफी खोजबीन के बाद सोमवार को दोनों बच्ची का शव खेरिया घाट के निकट से बरामद किया गया है।

वहीं महिला के तीन वर्षीय पुत्र का कोई अता पता नहीं चल सका है। सूत्रों के अनुसार नीलम की शादी सात वर्ष पुर्व मुकेश के साथ हुयी थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही मुकेश उसे मारपीट कर प्रताड़ित करता रहता था। इसके कारण नीलम ससुराल नहीं जाना चाहती थी। मामले में पंचायत होने के बाद नीलम ससुराल गयी थी। घटना के दो दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गयी थी। इसी आक्रोश में नीलम ने मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया। फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच में जुट गयी है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet