नारायणपुर : भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार से खगड़िया को जोड़ने वाली 14 नंबर सड़क पर मंगलवार को दोपहर बाद में सड़क हादसे में एक बाइक के धक्के से गनौल गांव के ही वृद्ध लालू साहनी 60 की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद वृद्ध को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि दोपहर बाद वृद्ध सड़क पार कर रहे थे इसी क्रम में तेज गति और लापरवाही से आ रहे एक मोटर बाइक ने वृद्ध को जबरदस्त धक्का दे मारा.

धक्का लगने के बाद वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सर में गंभीर चोटें आई. आनन फानन में परिजन व स्थानीय लोग वृद्ध को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए तो दूसरी तरफ बाइक सवार मौके से फरार हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बाइक के नंबर की जानकारी दी है. भवानीपुर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *