खरीक : खरीक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलघी के समीप 14 नंबर सड़क पर लटक रहा बिजली का तार मौत को आमंत्रित कर रहा है. सड़क पर वाहनों का लगातार हो रहा परिचालन खतरे से खाली नहीं है. बिजली के तार के चपेट में आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. तेलघी के समीप अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गुजर रहे भारी वाहन से महज डेढ़ फीट की ऊंचाई पर मौत को दावत दे रहा

बिजली का तार लटक रहा है.जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैभारी वाहन चालकों को बिहपुर से तेतरी ज़ेरोमाइल तक जाने में डर लगने लगा है.इस बाबत तेलघी ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दिया लेकिन अमल नही होता है. ग्रामीण दीपक कुमार नीलेश कुमार बंटी कुमार शिवम सिंह चंदन कुमार सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अविलम्ब एपीएचसी के समीप लटक रहा बिजली तार को दुरुस्त नहीं किया गया तो बिजली विभाग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा ध्रुवगंज की तरह यदि किसी तरह की हादसा होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी

तेलघी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमित कुमार ने कहा की इस बाबत कई बार बिजली विभाग के अभियंताओं का ध्यान आकृष्ट किया गया लेकिन बिजली विभाग के कनीय अभियंता और अधिकारियों की उदासीनता से सड़क के ऊपर बिजली का नंगा तार लटक रहा है जिससे कभी भी किसी की जान जा सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है.बिजली विभाग की उदासीनता के खिलाफ जिलाधिकारी से मिलकर समस्या समाधान करने की दिशा में पहल करेंगे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *