JOKIHAT – Anjani Kashyap, 28 मई को होने वाले जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को जदयू उम्मीदवार मुर्शिद आलम के लिए जोकीहाट में चुनाव प्रचार करेंगे. लेकिन उससे पहले ही जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह आर्जित शाश्वत को लेकर जोकीहाट पहुंच गए हैं. चौंकिये मत… आर्जित भले ही आपको आरसीपी सिंह के साथ न दिखें लेकिन उनके चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा के इस युवा हिंदुत्ववादी चेहरे की चर्चा खूब हो रही है. दरअसल आरसीपी सिंह लगातार मुसलमान वोटरों के सामने अर्जित के ख़िलाफ़ हुई कार्रवाई को नजीर बनाकर पेश कर रहे हैं. लेकिन अपनी इस सिटिंग सीट को बचाने के लिए जदयू के ने पूरी ताकत लगा रखी है. जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह लगातार अपनी टीम के साथ जोकीहाट में कैम्प कर रहे हैं. माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह के लिए जोकीहाट का उपचुनाव साख़ का सवाल है. ऐसा इसलिए की जदयू उम्मीदवार मुर्शिद आलम नीतीश कुमार से ज्यादा आरसीपी सिंह की पसंद रहे हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

हर हालत में जीत चाहते हैं आरसीपी

आरसीपी सिंह हर हालत में जोकीहाट उपचुनाव में पार्टी की जीत चाहते हैं. यही वजह है कि वह पटना से नेताओं की टीम लेकर लगातार जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं. दोपहर में कड़ी धूप से बचने के लिए आरसीपी सिंह अपनी टीम के साथ सुबह सबेरे ही वोटरों से संपर्क अभियान शुरू कर देते हैं. शाम से देर रात तक यही सिलसिला चलता है.

मुसलमान वोटरों पर है आरसीपी को भरोसा

आरसीपी सिंह के सियासत में मुसलमानों के लिए हमेशा से ख़ास जगह रही है. यही वजह है कि फिर से बीजेपी के साथ आने के बावजूद आरसीपी सिंह मुसलमान वोटरों के बीच सबसे ज्यादा वक़्त दे रहे हैं. मुस्लिम आबादी से बातचीत में आरसीपी सिंह इस बात का भरोसा दिलाते दिख रहे हैं कि भाजपा से गठबंधन होने के बावजूद जदयू साम्प्रदायिकता के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी. आरसीपी यह बताना भी नहीं भूल रहे कि भागलपुर में उत्पात मचाने वाले भाजपा नेता और केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत के ख़िलाफ़ नीतीश सरकार ने कैसे कार्रवाई की. गिरिराज सिंह जैसे भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेताओं के बयानों पर दूसरे दल का बयान बताकर वह पल्ला भी झाड़ लेते हैं. मकसद भाजपा के साथ रहने के बावजूद खुद को अलग दिखाने की है.
नीतीश कुमार के चुनावी दौरे से साफ़ होगी तस्वीर

जोकीहाट के चुनावी तस्वीर में इंतजार अब नीतीश कुमार के चुनावी दौरे का है. गुरुवार को नीतीश कुमार जोकीहाट में केवल एक जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे के बाद ही इसका अंदाजा हो पायेगा की आखिर भाजपा से खुद को अलग दिखाने की रणनीति जदयू के लिए कितना फायदेमंद साबित होगी.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet