बूढ़ानाथ में संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह किराये के मकान में रहने वाले राजा शर्मा के कमरे में मोजाहिदपुर की नवविवाहिता का शव मिला। गले में फंदे का निशान है। चेहरे पर नुकीली वस्तु से गोदने का और हाथ पर कटे के निशान हैं। जोगसर ओपी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पति राजा और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की मां और बहन ने बताया कि वह छह दिन पहले घर से निकली थी लेकिन कहां जा रही है, यह नहीं बताया था। गिरफ्तार पति राजा ने बताया कि उसके साथ वह पिछले छह दिनों से रह रही थी। पांच दिन पहले मंदिर में दोनों ने शादी कर ली थी। राजा ने बताया कि वह पुणे में एक होटल में काम करता है। दो सप्ताह पहले ही यहां आया है। वह पिछले दो साल से उसके संपर्क में था। जब वह गर्भवती हो गई, तब उसने शादी कर ली।

पत्नी को था संदेह, राजा के दूसरी लड़कियों से है संबंध

राजा ने बताया कि पत्नी को उस पर संदेह था। उसे लगता था कि उसका किसी अन्य लड़की के साथ संबंध है। राजा ने यह भी माना कि दूसरी लड़कियों से वह बात करता था, इस वजह से उसकी पत्नी नाराज रहती थी। राजा ने बताया कि उसकी पत्नी की भी अन्य लड़कों से संबंध था। उसने दो लड़कों के नाम भी बताए, जिसके साथ वह बाहर जाया करती थी। राजा ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी रिश्ते के जीजा के साथ कई बार कोलकाता और मुंगेर जा चुकी थी। राजा के पिता सोनू शर्मा बढ़ई का काम करते हैं। वे मूलरूप से मुंगेर के पूरबसराय के रहने वाले हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *