डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जिला, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से जुलूस निकाला। भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा की अगुवाई में कचहरी चौक से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर खलीफाबाग चौक पर जाकर सभा में तब्दील हो गयी।
Total Downloads: 354
इस अवसर पर विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को पेट्रोल को भी जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए। साथ ही इस पर एक्साईज ड्यूटी को तत्काल प्रभाव से कम करना चाहिए। साथ ही राज्यों को निर्देश दिया जाये कि वे अपने राज्यों में वैट दर को कम करे। केंद्र सरकार तेल की कीमतों में लगातार इजाफा कर देश को महंगाई की आग में झोंक रही है।

सभा को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अभय आनंद, प्रदेश महिला कांग्रेस की समन्वयक अनामिका शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कोमल सृष्टि, नगर अध्यक्ष पूजा साह ने संबोधित किया

