केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस परीक्षा में बिहार की कल्पना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया है, जिन्हें 99.99 पर्सेंटाइल मिले हैं. उन्हें फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक और बायोलॉजी में 360 में से 360 अंक हासिल किए हैं. उन्हें कुल 720 में से 691 अंक मिले हैं.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं, परीक्षा में दूसरे स्थान पर तेलंगाना के रोहन पुरोहित हैं और दिल्ली के हिमांशु ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया है. बोर्ड ने cbseneet.nic.in और cbseresults.nic.in पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं. बोर्ड की ओर से नतीजे जारी किए जाने के साथ ही 13,26,725 उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. पहले बताया जा रहा था कि परीक्षा के रिजल्ट 5 जून को जारी किए जाएंगे, लेकिन बोर्ड ने आज ही रिजल्ट जारी कर दिए हैं.

NEET में इस बार हुए थे ये बदलाव, आज ऐसे देखें अपना रिजल्ट

पूरे देश में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए 6 मई को नीट का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में 13,26,725 उम्मीदवारों ने भाग लिया था और परीक्षा का आयोजन 136 शहरों के 2255 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. वहीं इन उम्मीदवारों में 5,80,648 पुरुष उम्मीदवार और 7,46,076 महिला उम्मीदवार शामिल थे. वहीं, एक ट्रांसजेंडर ने भी नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था. परीक्षा में भारतीयों के साथ कई विदेशी नागरिकों ने भी परीक्षा दी थी. इसके माध्यम से 66 हजार एमबीबीएस व डेंटल सीटों के लिए चयन किया जाना है.

NEET में ‘पास’ हुए बिना मिलता है MBBS में दाखिला, जानें- कैसे

इस साल की कट-ऑफ की जानकारी इस प्रकार है-

  • कट-ऑफ अनारक्षित: 50 पर्सेंटाइल (691-119)- 634,987 उम्मीदवार
  • ओबीसी: 40 पर्सेंटाइल (118-96)- 54653 उम्मीदवार
  • एससी: 40 पर्सेंटाइल (118 -96)- 17209 उम्मीदवार
  • एसटी: 40 पर्सेंटाइल (118-96)- 7446 उम्मीदवार
  • अनारक्षित (PH): 45 पर्सेंटाइल (118-107)- 205 उम्मीदवार
  • ओबीसी (PH): 40 पर्सेंटाइल (106-96)- 104 उम्मीदवार
  • एससी (PH): 40 पर्सेंटाइल (106-96)- 36 उम्मीदवार
  • एसटी (PH): 40 पर्सेंटाइल (106-96) – 12 उम्मीदवार

इन चीजों पर था बैन

सीबीएसई ने नीट की परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी करते हुए ड्रेस कोड लागू किया था, जिसमें कहा गया कि उम्मीदवार को हल्के कलर की हाफ बाजू की कमीज/शर्ट पहनकर आना आवश्यक है. उम्मीदवारों के कपड़ों में बड़े बटन, बैज या कोई फूल नहीं लगे होने चाहिए. उम्मीदवारों से कहा गया था कि वह परीक्षा केंद्र में जूते न पहन कर आए. जूते की जगह वह स्लीपर पहनकर आ सकते हैं. लड़कियां कंगन, अंगूठी, झुमका, कान के बुंदे, पिन, चेन, हार, बैज और ब्रोच पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं ले सकती हैं.

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet
Verified by MonsterInsights