नवगछिया: नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर मिशन जागृति के तहत खरीक एवं नारायणपुर प्रखंड में जन वितरण प्रणाली की दुकान में पदाधिकारियों की टीम द्वारा निरीक्षण के बाद रिपोर्ट के आधार पर नवगछिया एसडीओ ने दो जन वितरण प्रणाली दुकानदार का अनुज्ञप्ति रद्द कर दिया है.
Total Downloads: 119
,, मिशन जागृति के तहत जांच के दौरान पाई गई थी अनियमितता
,, बैकटपुर दुधैला के जन वितरण प्रणाली दुकानदार की पर प्राथमिकी दर्ज
खरीक प्रखंड के लोकमानपुर पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार रामानंद पासवान एवं नारायणपुर प्रखंड के बैकटपुर दुधैला पंचायत के जन वितरण प्रणाली दुकानदार लक्ष्मण मंडल की अनुज्ञप्ति रद्द की गई है. वहीं लक्ष्मण मंडल पर अनियमितता के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है.

नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि मिशन जागृति के तहत निरीक्षण के दौरान अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानदार का भी अनियमितता की रिपोर्ट मिली है. रिपोर्ट के आधार पर उक्त जन वितरण प्रणाली विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही प्रक्रियाधीन है एवं सबों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है.

