नवगछिया :नवगछिया थाना क्षेत्र के नवगछिया बाजार रूंगटा बालिका उच्च विद्यालय के पास स्थित मूड़ी व्यवसाई विनय कुमार केजरीवाल के दुकान में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी की घटना का नवगछिया पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए दो चोर नीरज कुमार व बदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं चोरी की गई राशि में 18235 रुपये सिक्के को भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस दौरान चोरों के पास से एक देशी पिस्तौल,एक जिंदा गोली व एक बड़ा चाकू भी बरामद किया.

पुलिस ने बरामद किया ये समान

  • देशी पिस्तौल : 01
  • जिंदा गोली : 01
  • एक रुपये का सिक्का : 115
  • दो रुपये का सिक्का : 510
  • पांच रुपये का सिक्का : 2020
  • दस रुपये का सिक्का : 600

चोरी की घटना का उद्भेदन के बाद नवगछिया टाउन थाना में रविवार को नवगछिया एसडीपीओ पूर्वेन्द्र भारती ने प्रेसवार्ता कर बताया कि शुक्रवार की देर रात नवगछिया बाजार के मूड़ी व्यवसाई की दुकान से ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. दुकान से झोले में रखे खुदरा राशि की चोरी हुई थी. मामले की प्राथमिकी मोदी व्यवसाई विनय कुमार केजरीवाल पिता गोपाल केजरीवाल के बयान पर नवगछिया थाना में कांड संख्या 150/18 दर्ज कराई गई थी. चोरी की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला निवासी एवं प्रोफेसर कॉलोनी निवासी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान चोरी की गई खुदरे राशि 18235 रुपए बरामद किया हैं. इस दौरान पुलिस ने दोनों चोर के पास सेएक देशी पिस्तौल, एक जिंदा गोली एवं एक बड़ा चाकू बरामद किया है. एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस टीम ने नीरज कुमार के घर से छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया और मौके से चोरी की गई राशि व हथियार को बरामद किया है.

एसडीपीओ ने बताया कि जिस झोले में राशि थी.उस झोले की पहचान व्यवसायी विनय कुमार केजरीवाल की गई है. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में नवगछिया बाजार में हुई चोरी की घटना में इन दोनों की संलिप्तता सामने रही है. पिछले दिनों नवगछिया बाजार के पतंजली दुकान में भी हुई चोरी की घटना में इन दोनों चोर की संलिप्तता रही है. उन्होंने कहा कि दोनों चोर दुकान का ताला तोड़ ताला को अपने साथ लेकर चले जाते थे. लगभग सभी घटना एक समान है. उन्होंने कहा कि दोनो का आपराधिक इतिहास रहा है.

पूर्व में भी दोनों चोरी के मामले में जेल जा चुके. नवगछिया में हाल के दिनों में हुई चोरी के मामले में भी पुलिस पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा कि हथियार बरामदगी के मामले में नवगछिया थाना अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद सिंह के बयान पर दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कांड के उद्भेदन में नवगछिया थाना अध्यक्ष सहित सअनि कामेश्वर सिंह, सअनि नरेश शर्मा एवं पुलिस बल शामिल थे.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *