नारायणपुर : भवानीपुर ओपी क्षेत्र के नगरपारा उत्तर पंचायत के नारायणपुर गाँव में स्टेट ट्यूबल के पास सोमवार की सुबह जमीनी बिवाद में रास्ते पर गली में चापाकल गलाने को लेकर दो पक्षों में गोलीबाड़ी का मामला प्रकाश में आया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीता यादव के पुत्र बादल यादव व चौधरी यादव एवं उसके पुत्र रामस्वरूप यादव के बीच रास्ता विवाद में चार से पाँच चक्र गोली चली है. लेकिन गोली किसी को नहीं लगी. लेकिन गोली चलने से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई.

जब लोग घर से बाहर निकल कर लड़ाई देख रहा था डर से सभी घर मे दुबक गया. मामले को लेकर ग्रामीणों ने भवानीपुर पुलिस को दुरभाष पर जानकारी दी. पुलिस सुत्र के अनुसार दोनों पक्ष में से किसी ने भी थाना में आवेदन नहीं दिया है.


