नवगछिया : नवगछिया के लीची व आम बागान में अपराधियों की गतिविधि को देखते हुए नवगछिया पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए नई रणनीति तैयार कर रही है आम लीची बागानों में रंगदारी मांगने वाले अपराधियों पर पुलिस शिकंजा कसने के जुट गई है. नवगछिया एसडीपीओ पूर्वेन्द्र भारती ने कहा कि नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर, नवगछिया, खरीक, बिहपुर व नारायणपुर क्षेत्र में अत्यधिक लीची व आम के बागान है.

लीची व आम बगान में रंगदारी करने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीपीओ

,, लीची व आम बागान में रात्रि में भी गश्ती करेगी पुलिस

आम लीची बागानों में अपराधियों की गतिविधि होने की सूचना किसानों द्वारा मिल रही है. उन्होंने कहा कि लीची आम बागान में अपराधियों की गतिविधि को देखते हुए लीची व आम के बागान में पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी. लीची आम बगानों में व्यापारियों से रंगदारी एवं आम लीची की फसल को क्षति पहुंचाने वाले अपराधियों पर पुलिस द्वारा नकेल कसी जाएगी.

उन्होंने कहा कि दियारा में किसानों के लीची एवं आम की फसल को क्षति पहुंचाने वालों पर पुलिस की नजर है. मालूम हो कि नवगछिया में भारी मात्रा में लीची का उत्पादन होता है. लीची बगानों में पश्चिम बंगाल, यूपी, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से व्यापारी व्यापार करने के लिए नवगछिया पहुंचते हैं. उक्त व्यापारियों से अपराधी रंगदारी की मांग करते तथा दियारा में लीची बगानों में अपराधी किसानों की लीची की फसल को जागरण तोड़ कर बर्बाद भी करते हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *