भागलपुर : जमीन कारोबारी मनोज यादव हत्याकांड के शूटर को पकड़ने गयी पुलिस के हाथ सेक्स रैकेट लग गया। बुधवार को पुलिस ने बरारी थाना क्षेत्र में तीन लोगों को एक लड़की के साथ एक एसयूवी में पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि वे सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने भीखनपुर में इशाकचक थाना से चंद कदम की दूरी पर किराये के मकान में रह रही तीन और लड़कियों को पकड़ा।

पकड़ी गयी लड़की ने बताया कि वह और उसके साथ रहने वाली तीन अन्य लड़कियां आसनसोल की रहने वाली हैं। अनिल कुमार साह नाम का व्यक्ति देह व्यापार कराने के लिए लाया था। लड़की ने बताया कि शहर के कई होटल और अन्य लोगों के मकान में उन्हें भेजा गया था। 10 दिन का 20 हजार मिलता थालड़कियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि एक लड़की को 10 दिन कहीं जाने पर 20 हजार देने की बात की गयी थी।

यह भी बताया गया है कि जिस मकान में लड़कियां किराये पर रहती थीं वह फ्लैट एक मई को किराये पर लिया गया था। पुलिस ने फ्लैट से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये हैं। पकड़े गये लड़कों के पास से भी आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है। पकड़े गये तीनों की हत्याकांड में संलिप्तता की जांच की जा रही

लड़कियों के साथ एसयूवी में पकड़े गये बरारी रेलवे कॉलोनी के विक्की कुमार, खंजरपुर के सुबोध और सुरखीकल के फंटूस तांती की जमीन कारोबारी मनोज यादव हत्याकांड में संलिप्तता के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला था कि मनोज हत्याकांड में शामिल शूटर कहीं जा रहे थे। लोकेशन मिलने पर ही तीनों पकड़े गये हैं, ऐसे में इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *