आज बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट रिजल्ट 2018 साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स (Bihar 12th Result 2018 Science, Commerce, Arts) के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। नतीजे कुछ देर में लाइव होंगे।

नीट की टॉपर ही बिहार बोर्ड की टॉपर बनीं कल्पना कुमारी

स्क्रूटनी 13 जून से ऑनलाइन होगा

टॉपर रही कल्पना कुमारी, मिले 434 अंक

दूसरे स्थान पर अभिनव, अभिनव को 421 नंबर आये है

बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट में कल्पना टॉपर

इस बार बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स में 61 फीसदी स्टूडेंट्स पास

इस बार बिहार बोर्ड इंटर साइंस में 44 फीसदी स्टूडेंट्स पास

इस बार बिहार बोर्ड इंटर कॉमर्स के 91.34 फीसदी स्टूडेंट्स पास

बिहार बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट छात्राओं ने बाजी मारी

बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे आ चुके हैं। इसमें कॉमर्स में 91.31 फीसदी छात्र पास हुए हैं जबकि आर्ट्स में 61 फीसदी छात्र पास हुए। जबकि, कुल 52.95 फीसदी बच्चे तीन फैकल्टी में पास हुए हैं। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ दिन पहले NEET की परीक्षा में टॉप करनेवाली कल्पना के 12वीं बोर्ड में भी टॉप किया है। उसे 500 में से 434 अंक मिले। जबकि, दूसरे स्थान पर सिमुलतला के छात्र अभिनव हैं जिन्हें 421 अंक मिले।

नीट में कल्पना के आए थे 720 में से 691 मार्क्स
कल्पना ने 720 में से 691 मार्क्स पाए। उनका पर्सेंटाइल स्कोर 99.999921 है। कल्पना ने फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 और बायोलॉजी में 360 में से 360 मार्क्स हासिल किए हैं। कल्पना कुमारी मूल रुप से बिहार की रहने वाली हैं। उनका घर शिवहर जिले में है।

नीट में 14 लाख छात्र हुए थे शामिल

NEET 2018 की परीक्षा में देशभर के करीब 14 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन 6 मई को किया गया था। परीक्षा 11 भाषाओं जिनमें हिंदी, इंगलिश उर्दू और 8 क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल हैं। जिसके लिए 66 हजार एमबीबीएस व डेंटल सीटों के लिए चयन किया जाना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *