नवगछिया  : नवगछिया की एसपी निधि रानी ने मासिक अपराध गोष्ठी में एक बार फिर से जिले के पुलिस कर्मियों को स्पष्ट रूप से संदेश देते हुए कहा कि वे अच्छा करने पर रिवार्ड देने में प्रोत्साहित करने में भी पीछे नहीं हटेंगी और ढ़ूल मूल रवैया अख्तियार करने पर कार्रवाई में भी पीछे नहीं हटेंगी. नवगछिया एसपी ने पिछले माह मामलों के निष्पादन में अव्वल रहे परवत्ता थाना और अनुसुचित जाति जनजाति थाना के थानाध्यक्षों को रिवार्ड देने की घोषणा एसपी ने की. साथ ही गिरफ्तारी में अव्वल रहे खरीक थानाध्यक्ष सुदीन राम को भी रिवार्ड देने की घोषणा की.


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

– मामले के निष्पदान में परवत्ता और अनुसुचित जाति जनजाति थाना अव्वल
– गिरफ्तारी के मामले में खरीक थाना नंबर वन
– बिहपुर थाना के एएसआई गणेश सिंह निलंबित

अज्ञात महिला की लाश बरामदगी और उस मामले के उद्भेदन में अच्छा काम करने वाले नदी थानाध्यक्ष को भी रिवार्ड देने की घोषणा की. रिवार्ड के बाद नवगछिया एसपी ने एक मामले को उलझा कर रखने के कारण बिहपुर थाने के एएसआई गणेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही एक मामले में त्रुटिपूर्ण चार्जशीट समर्पित करने पर स्पष्टीकरण भी पूछा है. नवगछिया एसपी ने बैंक आने वाले ग्राहकों के पैसे और बैंकों की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. उन्होंने पेट्रोल पंपों की सुरक्षा को लेकर भी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

एसपी ने कहा कि पदाधिकारी पेट्रोल पंपों और बैंकों में जा कर यह सुनिश्चित करें कि वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है या नहीं ? अगर लगा है तो ठीक है नहीं. एसपी ने कहा कि पुलिस सघन गश्त करे, ताकि लोगों को लगे कि हर जगह पर पुलिस की मौजूदगी है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही, ढ़ूलमूल रवैया और बेवजह पुलिसिया हनक दिखाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. अच्छा काम करेंगे तो पुरस्कार और प्रोत्साहन पायेंगे और जनता आपको हिरो बना देगी.

एसपी ने लंबित मामलों, वारंटों और बड़ों मामलों का जल्द से जल्छ निष्पदन करने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर नवगछिया के एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती और वरीय पदाधिकारियों के साथ सभी थाना के थानाध्यक्षों की मौजूदगी थी.

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet